पुदीने के 10 चमत्कारी फायदे व उपयोग || Mint 10 miracles Benifits & Uses 2021

 आज हम बात करेंगे पुदीने ने के 10 चमत्कारी गुणों के बारे में।

पुदीने ने के 10 चमत्कारी गुण
Mint Benifits in Hindi

दोस्तों पुदीने के प्रयोग विभिन्न सब्जियों और चटनी बनाने में किया जाता है इसमें अनेक लवण पाए जाते हैं जो शरीर को चुस्ती और फुर्ती प्रदान करते हैं यह हमारे शरीर में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणुओं को भी नष्ट करते है। गर्मी के दिनों में पुदीना द्वारा बनाया गया शरबत हमें लू से भी बचाता है। इसके अलावा इसमें कई रोगों को जड़ से उखाड़ फेंकने की क्षमता है।

आइए ले चलते हैं आपको खुशबूदार पुदीने की चमत्कारी दुनिया में:-

1. पुदीने के रस में जरा - सा काला नमक और शक्कर मिलाकर पीने से शरीर को नई ऊर्जा प्रदान होती है।

2. पुदीने की पत्तियों को पीसकर घाव तथा चोट पर लगाएं शीघ्र ही लाभ अनुभव होगा।

3. पुदीने के रस में जरा सा पानी मिलाकर लगाने से विभिन्न प्रकार के चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

4. रात्रि काल पुदीने की 2 - 4 पत्तियां चबाकर ऊपर से पानी पीने पेट के कीड़ों से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।

5. पुदीना, लहसुन, नमक और अदरक की चटनी पीसकर भोजन के साथ खाएं भूख खुलकर लगेगी और अपच की समस्या भी दूर हो जाएगी।

6. पुदीना,काला नमक और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीने से खांसी, जुकाम और बुखार में काफी लाभ मिलता है।

7. पुदीने की 1-2 पत्तियां चबाकर खाने या पुदीने का रस पीने से हिचकियां आने बंद हो जाती हैं।

8. एक बड़ा चम्मच दही और आधा चम्मच Hot Milk को एक बड़े चम्मच पिसे हुए पुदीने की चटनी में मिलाएं इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा ले उसके बाद चेहरा धो लें ऑइली स्किन से छुटकारा मिल जाएगा।

9. थोड़े से पुदीने के रस में नमक और पानी मिलाकर गर्म करें इसके द्वारा गरारे या कुल्ला करने से आवाज साफ हो जाती है।

10. सलाद के रूप में पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं तथा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post